Location: पलामू
मेदिनीनगर। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमही गांव निवासी मिथिलेश चंद्रवंशी उम्र 55 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मिथलेश चंद्रवंशी डाल्टेनगंज से अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर अमही गांव जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में छतरपुर थाना क्षेत्र के चेगौना धाम के पास वह किसी काम से बाइक से उतरे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज सिंह,पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंच कर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।











