सगमा: विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, फुलेंद्र कुमार यादव बने अध्यक्ष

Location: सगमा

सगमा (प्रतिनिधि): प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सगमा परिसर में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) के पुनर्गठन को लेकर अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य अर्जुन पासवान ने की।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से फुलेंद्र कुमार यादव को समिति का अध्यक्ष, कुलवंती देवी को उपाध्यक्ष, रंगीता देवी को संयोजिका और शांति देवी को उप संयोजिका के रूप में चयनित किया गया। वहीं चंदेश कुमार यादव, कुश कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव, शिवानी देवी, सीमा देवी, प्रभा देवी, जितलेश कुमार यादव और अखिलेश राम को सदस्य के रूप में चुना गया।

चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी सत्येंद्र कुमार यादव और सीताराम जायसवाल मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने उपस्थित अभिभावकों को समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया एवं उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर सीआरपी सत्येंद्र कुमार यादव ने कहा कि समिति का अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो विद्यालय को अभिभावक के भाव से दिशा दे सके और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करे। वहीं सीताराम जायसवाल ने संयोजिका की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि वह विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना का मातृत्व भाव से संचालन सुनिश्चित करें।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र साहू एवं अन्य शिक्षकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार यादव को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!