सगमा: राजेश कुमार त्रिपाठी ने पुनः संभाला अंचल निरीक्षक का प्रभार

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): अंचल निरीक्षक के रूप में राजेश कुमार त्रिपाठी ने एक बार फिर सगमा अंचल का प्रभार संभाला। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सर्वप्रथम सभी अंचलवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व राजेश कुमार त्रिपाठी सगमा अंचल में अंचल निरीक्षक के रूप में पदस्थापित थे, लेकिन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें लंबे समय तक प्रभार मुक्त रहना पड़ा। राजस्व के क्षेत्र में व्यापक जानकारी रखने वाले त्रिपाठी को प्रखंडवासियों द्वारा पुनः प्रभार लेने के लिए निरंतर आग्रह किया जा रहा था।

मीडिया से बातचीत के दौरान त्रिपाठी ने कहा, “सगमा अंचल के सभी निवासी मेरे सहयोगी हैं। मैं यह विश्वास दिलाता हूं कि अपने अंचल कर्मियों के सहयोग से राजस्व से संबंधित सभी कार्यों का समयबद्ध निपटारा किया जाएगा। साथ ही, राजस्व से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान विभागीय गाइडलाइनों का अक्षरशः पालन करते हुए किया जाएगा।”

त्रिपाठी की वापसी से प्रखंडवासियों में उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि उन्हें एक कुशल और अनुभवी अंचल निरीक्षक के रूप में जाना जाता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!