सगमा में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर का आयोजन

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड के सगमा पंचायत भवन में मंगलवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ जुल्फिकार अंसारी, जिला परिषद सदस्य अंजू यादव, प्रखंड प्रमुख अजय शाह, उप प्रमुख अर्जुन पासवान और प्रभारी कल्याण पदाधिकारी रविरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में जनजातीय समुदाय के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, पात्र लाभार्थियों का आधार पंजीकरण, पीएम उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), जन धन योजना, पेंशन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित मनरेगा से संबंधित कार्यों में सहायता प्रदान की गई।

शिविर में सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए थे। इस मौके पर प्रखंड एवं अंचल के कर्मियों में प्रधान सहायक चोन्हास इक्का, पेंशन प्रभारी अजीत कुमार, के. सुरेंद्र सिंह, बीपीओ कुमार अभय, पंचायत सेवक प्रिया कुमारी, सुरेंद्र ठाकुर, सूर्यदेव सिंह, इरफान खान, फैयाज अंसारी सहित जनप्रतिनिधियों में मुखिया कलावती देवी, तेजलाल राम, नारायण दास यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, उप मुखिया मंगलेश यादव सहित बड़ी संख्या में आदिम जनजातीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!