Location: सगमा
सगमा (गढ़वा):
सगमा प्रखंड अंतर्गत बीरबल गांव के पास मुख्य पथ पर दो दोपहिया वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूतुर गांव निवासी मनोज गुप्ता (पिता–श्रीधर शाह) अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक से विंदमगंज की ओर जा रहे थे। वहीं, धुरकी प्रखंड के लेखनी धौरा गांव निवासी दीपक कुमार (पिता–सुनील राम) अपने भांजे को स्कूल छोड़ने के बाद सगमा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बीरबल गांव में गोपाल विश्वकर्मा के घर के पास दोनों बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि चारों लोगों को गंभीर चोटें आईं। मनोज गुप्ता का बायां पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायलों के परिजनों को सूचना दी और सभी को प्राथमिक उपचार दिलाया। साथ ही घटना की सूचना धुरकी पुलिस को भी दी गई।
बाद में घायलों को बेहतर इलाज के लिए श्री बंशीधर नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनोज गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया है।











