सगमा में तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय और वीर शहीद अमर रहें के नारे

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा)। सगमा प्रखंड में रविवार को मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सेंट्रल बैंक मोड़ से शुरू होकर बाजार तक निकाली गई। इस दौरान लोग हाथों में तिरंगा ध्वज लहराते हुए “भारत माता की जय”, “वीर शहीद अमर रहें” और “भारतीय सेना जिंदाबाद” के नारे लगाते रहे।

तिरंगा यात्रा सगमा बाजार पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति का जुनून और वीर शहीदों के प्रति प्रेम व सम्मान की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, उसी क्रम में सगमा मंडल में यह आयोजन किया गया।

इस मौके पर धर्मजित यादव, रविरंजन यादव, बलराम बैठा, राजेश बैठा, शाखीचंद बैठा, रामाशीष यादव, धनंजय यादव और बबलू ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!