सगमा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड सगमा द्वारा पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष डॉ. हरिदास प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

सभा में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने झामुमो के संस्थापक एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ. हरिदास प्रसाद यादव ने कहा कि शिबू सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन झारखंड निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे दबे-कुचले और गरीबों की आवाज थे। उनके निधन से पूरा झारखंड शोक में डूबा है।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव गोरख विश्वकर्मा, रामेश्वर पासवान, नंदू बैठा, राकेश पांडेय, गुलाम नबी, अहमद अंसारी, जीराखान यादव, घूरन यादव, रमेश यादव, कामेश्वर विश्वकर्मा, राजेश यादव, चंद्रकांत यादव, सुभाष प्रसाद यादव, हजारी यादव, लालन उरांव, बसंत पाल, बिनोद ठाकुर और उदय यादव शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!