सगमा प्रखंड में नेहा यादव बनी टॉपर, राजकीय मध्य विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा)। झारखंड शिक्षा परिषद द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में राजकीय मध्य विद्यालय बीरबल की छात्रा नेहा यादव ने 95.20% अंक प्राप्त कर सगमा प्रखंड में टॉप किया है। विद्यालय की दो अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राएं — मधु कुमारी व आशिस कुमार शाह — ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही परीक्षार्थी अपने-अपने परिणाम जानने के लिए साइबर कैफे की ओर दौड़े। इस बीच बीरबल गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के छात्रों ने प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रतुय्स कुमार दुबे के अनुसार, नेहा यादव, पिता मिथलेश कुमार यादव, ग्राम घघरी की रहने वाली हैं। वहीं, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मधु कुमारी, पिता अनिल कुमार गुप्ता, ग्राम सोनडीहा की निवासी हैं। तृतीय स्थान पर रहे आशिस कुमार शाह, पिता श्याम देव शाह, ग्राम बैलिया से हैं।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय से कुल 230 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 228 ने सफलता प्राप्त की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को देते हुए सभी को बधाई दी और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिसर में परीक्षा परिणाम जारी होते ही खुशी का माहौल देखा गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!