Location: सगमा
सगमा
सगमा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की टीएनए (TNA) सेवाकालीन परीक्षा इस वर्ष भी पूर्ण शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हुई। यह परीक्षा 18 नवंबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक तीन दिनों तक आयोजित की गई। सरकार द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र प्रखंड संसाधन केंद्र, सगमा में प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली गई।
परीक्षा केंद्र पर तैनात CRP, BRP, तकनीकी टीम तथा अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों ने बताया कि टीएनए परीक्षा शिक्षकों के लिए अनिवार्य वार्षिक सेवाकालीन मूल्यांकन प्रक्रिया का हिस्सा है। इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं का आकलन किया जाता है, ताकि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाया जा सके। टीएनए परीक्षा का उद्देश्य शिक्षकों की दक्षता बढ़ाना, विषयगत ज्ञान को मजबूत करना और शिक्षण पद्धतियों को और प्रभावी बनाना है।
परीक्षा के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति संतोषजनक रही और सभी शिक्षकों ने निर्धारित समय पर अपनी-अपनी पाली में परीक्षा देकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। परीक्षा केंद्र पर मौजूद प्रमुख व्यक्तियों में सीआरपी सतेंद्र प्रसाद, बीआरपी राजारंजन मिश्रा, शशिकांत कुमार, आनंद कुमार, तथा शिक्षक सुनय राम, विंध्यवासिनी कुमारी, आशुतोष रंजन, प्रत्यूष दुबे, ललन कुमार सिन्हा, राजीव रंजन, प्रतिमा कुमारी, ताराचंद यादव शामिल थे।
इसके अतिरिक्त, वार्डन श्रद्धा देवी, मीना कुमारी, प्रियंका कुमारी, अजीत कुमार, संजय कुमार, इब्ने आजम सहित सैकड़ों शिक्षकों ने परीक्षा में सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी शिक्षकों ने अनुशासन, सहयोग और समर्पण का परिचय देते हुए परीक्षा प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।












