Location: सगमा
सगमा (गढ़वा)। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में सगमा प्रखंड मनरेगा कर्मी संघ का पुनर्गठन संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अभय ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अलग-अलग प्रखंडों में कर्मियों के स्थानांतरण के कारण सगमा इकाई का पुनर्गठन आवश्यक हो गया था। इसके अभाव में कर्मियों की समस्याओं को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से नहीं रखा जा रहा था। इसी को देखते हुए सर्वसम्मति से संघ का पुनर्गठन किया गया।
नवगठित संघ में कुमार अभय को अध्यक्ष, रोजगार सेवक प्रभाष कुमार पांडेय और अविनाश कुमार को उपाध्यक्ष, ग्राम रोजगार सेवक दामोदर कुमार को सचिव, लेखापाल आदित्य कुमार को कोषाध्यक्ष, रोजगार सेवक अर्फिन जलाल अंसारी को महामंत्री और चंद्रशेखर चौबे को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इस अवसर पर सहायक अभियंता विकास कुमार सिंह, कनिष्ठ अभियंता अविनाश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार, ग्राम रोजगार सेवक कुलदीप बैठा समेत सभी मनरेगा कर्मी मौजूद रहे।











