सगमा प्रखंड के घघरी गांव में आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन, किसानों को दी गई बिरसा हरित बागवानी योजना की जानकारी

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा): प्रखंड के घघरी गांव स्थित उदय सिंह के बागवानी क्षेत्र में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अजय शाह एवं उपप्रमुख अर्जुन पासवान ने संयुक्त रूप से किया।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत आयोजित इस महोत्सव में प्रखंड के सभी पांच पंचायतों में उत्पादित आमों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को बिरसा हरित बागवानी योजना के उद्देश्य, लाभ एवं प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।

मौके पर संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख अजय शाह ने कहा कि “यह योजना झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है, जो किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत आम की बागवानी लगाने से लेकर रख-रखाव तक में सरकार द्वारा शत-प्रतिशत सहायता दी जाती है। इससे जहां किसानों की आमदनी में वृद्धि हो रही है, वहीं खेतों में हरियाली आने से पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिल रहा है।”

उपप्रमुख अर्जुन पासवान ने अपने संबोधन में कहा, “मैं देख रहा हूँ कि सगमा प्रखंड में बड़ी संख्या में किसानों ने बागवानी की है, जिसका लाभ अब उन्हें मिल रहा है। आम की फसल को खुले बाजार में बेचकर किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।”

कार्यक्रम के दौरान आम के पौधों का भी वितरण किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में किसानों के साथ-साथ प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सगमा के बीपीओ कुमार अभय, अभियंता रंजीत कुमार वर्मा, प्रभारी कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह, पंचायत सेवक सूर्यदेव सिंह, सुरेन्द्र ठाकुर, रोजगार सेवक प्रभाष कुमार पांडेय समेत सभी रोजगार सेवक उपस्थित रहे। वहीं बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, सगमा मुखिया तेजलाल राम, कट्टर मुखिया कलावती देवी, घघरी मुखिया सरोज देवी, सोनडीह मुखिया अनिता देवी, राजेन्द्र राम, अशोक राम सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण भी मौजूद थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!