संत मरियम विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मृत सैलानियों को दी श्रद्धांजलि, किया नमन..

Location: पलामू

अपने ही घर में परिवार का सुरक्षित न होना निंदनीय : अविनाश देव

मेदिनीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 सैलानियों की निर्मम हत्या से पूरा देश आक्रोशित है। आतंकी हमले के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग सड़कों पर उतरकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना से मर्माहत होकर बुधवार की संध्या में संत मरियम आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर मृत सैलानियों को श्रद्धांजलि दी और सभी छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि आतंक के अंत के लिए बिना देर किए कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।मौके पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने भी उक्त घटना से शोकाकुल सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी। मौके पर उन्होंने कहा कि पूरा देश विकसित भारत की परिकल्पना को साकार होते देख रहा है, विश्व भर में सौहार्द की शहनाई बज रही है, लेकिन आतंकवादियों के आतंक ने देश में कुछ इस तरह दहशत फैलाई है कि लोग अपने ही देश व अपने ही घर में असहज और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जो कि निंदनीय है। आगे उन्होंने कहा कि जिन दहशतगर्दों ने सैलानियों का लहू बहाया है, उन्हें कड़ी-से-कड़ी सजा मिलनी चाहिए और आतंक का अंत करने के लिए सरकार को शीघ्र ही ठोस कदम उठाने चाहिए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!