संगवरीया गांव में छठ घाट की सफाई, समिति ने किया भक्ति जागरण का आयोजन

Location: Meral

मेराल (गढ़वा): प्रखंड के संगवरीया गांव में मंगलवार को छठ पूजा समिति द्वारा हॉस्पिटल चौक के पास तालाब किनारे स्थित छठ घाट की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। तालाब के आसपास फैली गंदगी को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया, जिससे घाट की साफ-सफाई सुनिश्चित की जा सके।

इस सफाई अभियान का नेतृत्व झामुमो के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शाह ने किया। इस अवसर पर आसपास के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक प्रयास से घाट को स्वच्छ बनाया।

समिति अध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर शाह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ व्रतियों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि छठ पूजा की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिससे धार्मिक माहौल और भी भक्तिमय हो सके।

इस अवसर पर समिति के सदस्य हरे राम शाह, संजय शाह, डॉ. आयुष गुप्ता, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. पियूष गुप्ता, सुदामा चंद्रवंशी, आदर्श गुप्ता, सूरज गुप्ता, नवीन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया और सहयोग प्रदान किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!