Location: Shree banshidhar nagar
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में अनुमंडल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता चार समूहों में हुई।
ग्रुप-ए में 11वीं कक्षा एवं उससे ऊपर के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया। विषय था “स्वतंत्रता आंदोलन में झारखंड के क्रांतिकारियों का योगदान”। इसमें प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी की सुहानी कुमारी प्रथम, डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल नगर उंटारी की पूर्णिमा कुमारी द्वितीय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नगर उंटारी की पिंकी लकड़ा तृतीय रहीं।
ग्रुप-बी में कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए विषय था “झारखंड निर्माण में दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन का योगदान”। इसमें डीएवी शताब्दी स्कूल टाउनशिप भवनाथपुर की अक्षिता द्विवेदी प्रथम, आरके पब्लिक स्कूल की श्वेता राज्यलक्ष्मी द्वितीय और रामाश्रम विद्या निकेतन नगर उंटारी की अनुप्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।
ग्रुप-सी में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। विषय था “मोबाइल के गुण-दोष”। इसमें रामाश्रम विद्या निकेतन के आदेश कुमार पांडेय प्रथम, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अक्षांश चौबे द्वितीय और डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल नगर उंटारी की सोनम तिवारी तथा गुरुकुल पब्लिक स्कूल नगर उंटारी की निशा पांडेय संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
ग्रुप-डी में कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए विषय था “विद्यालय का महत्व”। इसमें बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल नगर उंटारी की राव्या प्रथम, रामाश्रम विद्या निकेतन की माही पांडेय द्वितीय और आरके पब्लिक स्कूल के पावस कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर अनुमंडल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
निर्णायक मंडल में पेंशनर समाज के अध्यक्ष गदाधर पांडेय, शिवनारायण चौबे, रामानंद पांडेय, सीताराम जायसवाल, दिनेश कुमार शुक्ल, दिनेश कुमार सिंह, राजनाथ राम और अशोक कुमार सिंह शामिल थे। मौके पर प्रतीक कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार झा, भावना ओझा, राजकुमार, पुष्पांजलि कुमारी, संतु कुमार पासवान, दीपक गिरी, अखिलेश प्रसाद सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय और देवशंकर प्रसाद ने किया।












