श्री बंशीधर नगर में 1500वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी व फातिहा-ए-चहल्लुम का भव्य आयोजन,

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर:—
जुमला नौजवाने अशरफी कमिटी के तत्वावधान में दारुल उलूम समसिया कादरिया कोइन्दी परिसर में 1500वें जश्ने ईद मिलादुन्नबी और मौलाना असरफ हुसैन मिस्बाही के फातिहा-ए-चहल्लुम के मौके पर एक भव्य जलसे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति के सदस्य श्री ताहीर अंसारी, प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. यासीन अंसारी,और हजरत हुजूर पीरे मुरशिद अमिनुल होदा,पीरे मुरशिद तनमीरुल होदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। झामुमो नेता ताहीर अंसारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में शांति, एकता और भाईचारे का माहौल बनता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिक्षा और समाजसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाएं।

डॉ. यासीन अंसारी ने कहा कि इस आयोजन से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और यह सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य करता है। वहीं, झारखंडी बाबा ने अपने वक्तव्य में इस्लाम के बताए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी महमूद आलम सीनियर, मुखिया फिरदौश आलम,मुश्ताक अंसारी, असग़र अंसारी,हाफ़िज़ व कारी गुलाम सादिक,अहमद अंसारी,जफरुदिन अंसारी, चंगेज अंसारी, फिरदौस आलम, और समसूदिन अंसारी,सहरे अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। जलसे का संचालन मौलाना एजाज अंजुम ने किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!