Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर
पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पान मसाला और जर्दा से लदे तीन छोटे मालवाहक वाहनों को जब्त किया। पकड़े गए वाहनों में अशोक लीलैंड कंपनी के दो मिनी ट्रक और महिंद्रा कंपनी का एक पिकअप शामिल है। ये सभी वाहन उत्तर प्रदेश से पान मसाला और जर्दा लेकर श्री बंशीधर नगर होते हुए पलामू की ओर जा रहे थे।
गश्ती दल द्वारा सागर मोड़ के समीप वाहनों को रोका गया। जांच के दौरान वाहन चालकों ने जीएसटी बिल समेत कुछ दस्तावेज प्रस्तुत किए, लेकिन दस्तावेजों की वैधता को लेकर संदेह जताया गया। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कागजातों को संबंधित विभाग के पास सत्यापन के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है। सत्यापन के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध तंबाकू उत्पादों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।












