श्री बंशीधर नगर गोलीकांड ने उघाड़े गढ़वा पुलिस की कार्यशैली के सवाल

Location: Garhwa

श्री बंशीधर नगर में आभूषण व्यवसायी दीपक राज सोनी पर लूट की नीयत से अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली ने पूरे क्षेत्र की कानून–व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संध्या बेला में हुई इस घटना से व्यवसायी वर्ग खास तौर पर सहमा हुआ है। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले जहां लगातार बुलंद हैं, वहीं पुलिस की कार्यशैली उतनी ही ढीली पड़ती दिखाई दे रही है।

घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर कई स्तरों पर चर्चा शुरू हो गई है। राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज है, पर सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या गढ़वा पुलिस अपनी बुनियादी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभा पा रही है। यह बात अब किसी से छिपी नहीं कि हाल के महीनों में पुलिस की कार्य संस्कृति को लेकर आम जनता में रोष बढ़ा है। इमरजेंसी स्थिति में भी अधिकारियों का फोन न उठाना, मोबाइल की घंटी बजने के बावजूद कॉल को अनसुना कर देना, पुलिस तंत्र की कमजोर होती संवेदनशीलता का प्रतीक बन चुका है।

लोगों का कहना है कि पहले ऐसे हालात कम देखने को मिलते थे, लेकिन अब यह आम अनुभव बन गया है कि चाहे जितनी बड़ी जरूरत हो, पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते। यह स्थिति न केवल कानून–व्यवस्था के लिए घातक है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच बने विश्वास को भी तेजी से तोड़ रही है।

ऐसे हालात में जरूरी है कि पुलिस विभाग अपनी कार्य संस्कृति पर गंभीर मंथन करे। जब तक पुलिस और जनता के बीच मजबूत और सहज संवाद नहीं होगा, तब तक किसी भी इलाके में शांति और सुरक्षा की भावना विकसित नहीं हो सकती। श्री बंशीधर नगर गोलीकांड ने इस सच को और स्पष्ट कर दिया है कि अब समय आ गया है जब पुलिस प्रशासन को अपनी प्राथमिकताओं और जिम्मेदारियों का पुनर्मूल्यांकन करना होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!