श्री बंशीधर नगर के गोसाईब में युवक का शव बरामद

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा):- शहर के गोसांईंबाग मैदान में शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव पानी में मिलने से सनसनी फैल गई। शव होने की जानकारी मिलते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। शव के पास एक मोबाइल फोन भी पड़ा हुआ था। ट्रूकॉलर आईडी में मृतक का नाम बब्लू मिस्त्री दर्ज था। शव की पहचान भवनाथपुर थाने के अरसली गांव निवासी चंद्रिका चंद्रवंशी के पुत्र बब्लू चंद्रवंशी के रूप में गांव के ग्रामीणों ने किया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी बड़े वाहन के बैक करने के दौरान हुई हादसा प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है। अंत्यपरीक्षण के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि बब्लू होटल आदि में मिस्त्री का काम करता था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!