श्रमिकों के लिए चिकित्सा सहायता और मातृत्व सुविधा योजनाओं पर बैठक सम्पन्न

गढ़वा, 25 मार्च 2025 – सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में सीएस कार्यालय में श्रम अधीक्षक संजय आनंद ने चिकित्सकों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के तहत निबंधित श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करना और उनमें सुधार हेतु सुझाव प्राप्त करना था।

बैठक में श्रम अधीक्षक संजय आनंद ने बताया कि चिकित्सा सहायता योजना के तहत डॉक्टर द्वारा दिए गए बेड रेस्ट के आधार पर श्रमिकों को अधिकतम 40 दिनों की मजदूरी का भुगतान किया जा सकता है। वहीं, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों की स्थिति में जिला स्तरीय मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर श्रमिकों को उनकी रोग स्थिति के अनुसार अधिकतम ₹2.5 लाख तक की सहायता प्रदान की जा सकती है।

महिला श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं पर विशेष चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि मातृत्व प्रसूति योजना के तहत प्रथम दो प्रसव के लिए महिला श्रमिकों को ₹15,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने चिकित्सकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उनके सकारात्मक प्रयास से इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचाया जा सकता है।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने सभी चिकित्सकों की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए शीघ्र एवं प्रभावी कार्यान्वयन का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभी चिकित्सा प्रभारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!