शोभा यात्रा बेहतर और सुंदर रथ निर्माण के लिए न्यू सुरभि क्लब को मिला प्रथम पुरस्कार

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू में रामनवमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया ।नवमी का जुलूस शुक्रवार की देर रात गाजे-बाजे के साथ निकला।सोमवार को महोत्सव का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। सुबह में छहमुहान पर श्री महावीर नवयुवक दल जनरल ने समारोह आयोजित कर पुरस्कार वितरण किया गया। इसमें विभिन्न पूजा संघ,सामाजिक संगठन और पूजा को सफल बनाने में शामिल लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जनरल के अध्यक्ष युगल किशोर ने की व संचालन महामंत्री विजय ओझा ने किया।सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पलामू उपायुक्त शशि रंजन,एसपी रीष्मा रमेशन मुख्य रूप से उपस्थित थे।मौके पर उपस्थित एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि समाज और परिवार की मजबूती के लिए भगवान राम के चरित्र और आदर्श को जीवन में उतारें,तभी उनके जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों की सार्थकता है।कार्यक्रम के दौरान सर्वश्रेष्ठ रथ का प्रथम पुरस्कार न्यू सुरभि क्लब हमीदगंज को मिला।प्रथम पुरस्कार पाकर न्यू सुरभि क्लब के सभी सदस्य झूम उठे। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाब लगाकर अपनी-अपनी खुशी जाहिर की। प्रथम पुरस्कार पाने में महत्वपूर्ण भूमिका न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार चंद्रवंशी और वार्ड नंबर 12 के वार्ड पार्षद प्रत्याशी शह न्यू सभी क्लब के संस्थापक मुकेश चंद्रवंशी का आम भूमिका है। इन दोनों ने अपने सदस्यों के साथ मिलकर रामनवमी त्योहार को बेहतर रूप से सफल बनाया।
इस अवसर पर श्री महावीर नवयुवक दल जनरल के पदाधिकारी गणेश गिरी, मनोज सिंह, मंगल सिंह, बबलू गुप्ता, रामनाथ , मुकेश , राजू चंद्रवंशी, दीपू चौरसिया, सुरेश टॉम, रंजीत चन्वंशी, अभिषेक राज, प्रभात अग्रवाल, संजय सिंह उमेश, सोमेश सिंह, अमृत अग्रवाल, विकास सिंह, संजय बर्मन, राजकुमार बर्मन समेत जेनरल उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!