शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग तीन लाख रुपए का कपड़ा जलकर खाक

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के आढ़त रोड स्थित जय मां भोले गारमेंट्स कपड़ा दुकान में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग लगने से करीब 3 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। दुकान अरुण गुप्ता का है। उपस्थित लोगों ने बताया कि अरुण गुप्ता, दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वे वापस लौटे तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई है।इसके बाद उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और शहर थाना को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही शहर थाना के टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान, यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे, टाइगर मोबाइल के जवान रोहित कुमार ,अनिल कुमार, राकेश सिंह, सहायक पुलिस के जवान शीतल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। प्रभारी इंद्रदेव पासवान ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मी फायर ब्रिगेड वाहन के साथ मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास की दुकानों को बचा लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंद्रदेव पासवान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!