Location: Garhwa
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर राज्य सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। वे 04 अगस्त 2025 को प्रातः नई दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 04 अगस्त से 06 अगस्त 2025 तक पूरे राज्य में राजकीय शोक मनाया जाएगा। इस अवधि में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, साथ ही किसी भी प्रकार का राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा, झारखंड सरकार के सभी कार्यालय 04 और 05 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे।
राज्य सरकार ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह निर्णय लिया है। झारखंड की राजनीति और सामाजिक बदलावों में शिबू सोरेन का विशेष योगदान रहा है। उनके निधन से राज्य ने एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता को खो दिया है।











