शहर थाना की पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियो को गिरफ्तार कर शुक्रवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार वारंटियों में (1)शहर थाना क्षेत्र के भट्टी मोहल्ला निवासी बजरंगी राम उर्फ सूरज कुमार (2)शहर थाना क्षेत्र के सुदना गायत्री मंदिर रोड निवासी राकेश लाल यादव के पुत्र अमित कुमार यादव का नाम शामिल है।इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की देर रात छापेमारी कर दोनो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।वही स्थानीय शहरवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!