शराब के नशे में युवक ने अपनी मां की कर दी हत्या,बहन को भी किया घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामु जिले में गुरुवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़मा बभंडी गांव निवासी जसमुद्दीन अंसारी के पुत्र नौशाद अंसारी ने बीती रात नशे की हालत में अपनी मां और अपनी बहन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।बहन का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मृतक महिला की पहचान ताजो प्रवीण उम्र 46 वर्ष के रूप में की गई है।घायल युवती की पहचान मुस्कान परवीन उम्र 14 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बारे में मृतक के पति ज़समुद्दीन अंसारी ने बताया कि बीती रात आरोपी नौशाद नशे की हालत में अपना घर पहुंचा और अपने मां बहन से झगड़ा करने लगा।इसी बीच नौशाद गुस्से में आकर धारदार चाकू से अपनी मां ताज परवीन और बहन मुस्कान परवीन पर हमला कर दिया। जिसमें ताज परवीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गई।इसके बाद हत्यारा के पिता जसमुद्दीन अंसारी के द्वारा इस घटना की जानकारी रामगढ़ थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी युवक नौशाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है।वही घटना के बाद पुलिस ताजो प्रवीण के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।जबकि घायल मुस्कान परवीन का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!