व्यावसायिक वाहनों के परमिट को लेकर विशेष कैंप 30 जुलाई को, अनिवार्य रूप से लें परमिट नहीं तो होगी कार्रवाई

Location: Garhwa

गढ़वा। जिला परिवहन कार्यालय में 30 जुलाई, दिन बुधवार को व्यावसायिक वाहनों के परमिट निर्गमन को लेकर एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकारी (RTA), पलामू की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

परिवहन विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन वाहन स्वामियों की गाड़ियाँ व्यवसायिक उपयोग में लाई जाती हैं, उनके लिए परमिट लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इस विशेष कैंप के माध्यम से उन्हें परमिट प्राप्त करने की सुविधा दी जा रही है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना परमिट के व्यवसायिक गतिविधियों में लगे वाहनों को पकड़े जाने पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत न केवल आर्थिक दंड लगाया जाएगा, बल्कि वाहन को जब्त कर न्यायालय को दंडात्मक कार्रवाई के लिए संप्रेषित किया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा है कि वाहन स्वामी स्वयं की जिम्मेदारी पर ही वाहन संचालन करें, और समय रहते अपने कागजात, विशेषकर परमिट, को वैध करवा लें। यह पहल न केवल वैधानिक प्रक्रिया के अनुपालन के लिए जरूरी है, बल्कि सड़क पर संचालन के दौरान अनावश्यक परेशानी और कानूनी जटिलताओं से बचाव के लिए भी महत्वपूर्ण है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!