विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने का आरोप

Location: Manjhiaon



मझिआंव (गढ़वा)। मझिआंव प्रखंड के नगर पंचायत वार्ड संख्या-2 अंतर्गत दुबे टोला के रजवाड़ी टोला निवासी लालजी रजवार की 38 वर्षीय पत्नी सरिता देवी की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, सरिता देवी बाजार से लौटने के बाद शाम करीब सात बजे घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान कपड़ों के बीच छिपे एक विषैले जंतु ने उन्हें काट लिया। परिजनों का कहना है कि सरिता देवी ने बताया था कि उन्हें खपरबिच्छा ने काटा है। इसके बाद उन्हें तत्काल मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया गया।
आरोप है कि प्राथमिक उपचार के बाद परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए, जिससे उपचार में काफी देर हो गई। बाद में उन्हें इलाज के लिए तुंबागाड़ा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उपचार में हुई देरी के कारण विष पूरे शरीर में फैल गया, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेजा गया, ताकि मृतका के परिजनों को सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ मिल सके।
मृतका के पति लालजी रजवार मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने पर वे शुक्रवार को घर पहुंचे। इसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को मझिआंव स्थित कोयल नदी के पानी टंकी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मृतका अपने पीछे पति और तीन पुत्रों को छोड़ गई हैं। विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    गढ़वा जिले में भाजपा का मशाल जुलूस, जेपीएससी-जेएसएससी में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग

    विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने का आरोप

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    रेलवे कॉलोनी से 2.690 किलो अफीम बरामद, तीन गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    प्रभात मेहता अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग

    विद्यालय प्रबंधन समिति ने सचिव पर 1.13 लाख की अनियमित निकासी का लगाया आरोप, बीडीओ से जांच की मांग
    error: Content is protected !!