विश्व जनसंख्या दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम संपन्न

Location: Garhwa

रंका – विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप प्रखंड बिकास पदाधिकारी देवानंद राम अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी एवं प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष अहमद अली ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप ने उपस्थित स्वास्थ्य सहिया, सहिया सखी, एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की लगातार बढ़ती जनसंख्या के वजह से संपूर्ण देश वासियों को सभी क्षेत्रों में काफी परेशानी का लगातार सामना करना पड़ रहा है जनसंख्या को नियंत्रित करने हेतु लगातार जागरूकता अभियान के साथ साथ परिवार नियोजन को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी परिवार नियोजन के लक्ष्य को प्राप्त करने में आप सभी स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है परिवार नियोजन के लिए सभी सहिया, सहिया सखी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मीयों को गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चला कर बंध्याकरण के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। इस मौके पर बीते सत्र में बेहतर कार्य करने वाली आधा दर्जन एएनएम एवं स्वास्थ्य सहिया को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर असजद , डॉक्टर महजबीं, डॉक्टर स्वेता सिंह,डॉ गोरखनाथ पाण्डेय, डॉक्टर नायला खान, डॉक्टर अशोक बाखला तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुधीर कुमार समेत काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Mahendra Ojha

Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

News You may have Missed

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

error: Content is protected !!