Location: पलामू
मेदिनीनगर।विधायक प्रतिनिधि मनोहर कुमार लाली के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म उत्सव मनाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में मनोहर कुमार लाली ने गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को व्यक्त किया। मनोहर कुमार लाली ने कहा कि महात्मा गांधी निस्संदेह एक महापुरुष थे, जिन्हें राष्ट्रपिता के रूप में जाना जाता है और उनके सत्य और अहिंसा पर आधारित आंदोलनों ने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे वे भारत और दुनिया के लिए प्रेरणा बने। उनके ‘सत्याग्रह’ के सिद्धांत ने नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए वैश्विक आंदोलनों को प्रेरित किया और उन्हें ‘महात्मा’ (महान आत्मा) कहा जाता है। लोगों को उनके विचारों पर चलने की जरूरत है।मौके पर भाजपा नेता मनोज सिंह, शुभम कुमार गुप्ता, पंकज जयसवाल सहित अन्य भाजपा के नेता व सदस्य उपस्थित थे।











