Location: Manjhiaon
बरडीहा (गढ़वा)। स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बरडीहा प्रखंड मुख्यालय में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। यह सड़क निर्माण कार्य जिला योजना अंतर्गत डीएमएफटी निधि से कराया जाएगा। सड़क बरडीहा बाजार से हाई स्कूल ब्लॉक मेन रोड तक बनाई जाएगी।
शिलान्यास के बाद विधायक श्री सिंह ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल-पुलिया जैसी आधारभूत संरचनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है, सभी कार्य नियत समय पर पूरे किए जाएंगे।
मौके पर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि विनोद रजवार, राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू रजवार, हरिनाथ चंद्रवंशी, युवा राजद जिला सचिव पंकज कुमार गुप्ता, विनोद राम, संवेदक धीरज कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।











