Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि): कांडी थाना क्षेत्र के चटनियां पंचायत स्थित सुगवा दामर टोला में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय चंपा देवी की मौत हो गई। वे घुरुल पाल की पत्नी थीं।
परिजनों के अनुसार, सुबह लगभग 6 बजे चंपा देवी मवेशियों को भूसा व चारा देने निकली थीं। इसी दौरान घर के पास स्थित विद्युत पोल में लगे एलटी तार गिरकर पोल से चिपक गया था। अनजाने में वह पोल के पास पहुंच गईं और करंट की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कांडी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु गढ़वा भेज दिया।












