
Location: कांडी
कांडी: सदर एसडीओ संजय कुमार के निर्देश पर सोमवार को प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय कांडी की भूमि का सीमांकन किया गया। गढ़वा अंचल के अमीन कृष्णा राम ने यह कार्य संपन्न किया। विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन पश्चिम दिशा में स्कूल भवन से सटाकर दीवार बनाने को लेकर स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन ने आपत्ति जताई थी। इस संबंध में एसडीओ से शिकायत कर पुनः मापी की मांग की गई थी, जिसके बाद यह सीमांकन किया गया।
सरकारी दस्तावेजों के अनुसार, मध्य विद्यालय कांडी की कुल भूमि 60 डिसमिल दर्ज है। हाल सर्वे के खाता संख्या 238 के अनुसार,
- प्लॉट संख्या 29 में 2 डिसमिल,
- प्लॉट संख्या 30 में 17 डिसमिल,
- प्लॉट संख्या 31 में 41 डिसमिल भूमि विद्यालय की है।