विद्यालय प्रबंधन समिति के अधिकांश स्कूलों में नहीं हो सका पुनर्गठन, मात्र दो में ही हुई प्रक्रिया संपन्न

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि)। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मझिआंव बीआरसी के अधीन आने वाले 11 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (विप्रस) का पुनर्गठन निर्धारित तिथियों 29 जुलाई एवं 31 जुलाई को होना था, लेकिन निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद केवल दो स्कूलों में ही पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी हो सकी।

बीपीओ वीभा रानी कुजुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जुलाई (मंगलवार) को रा.क.म.वि. मझिआंव, उर्दू मवि पृथ्वीपुर, उत्क्रमित हाई स्कूल अखौरी तहले, प्रावि आच्छों डीह, नव प्रावि चौधरी टोला बिछी और प्रावि आमर सहित छह स्कूलों में पुनर्गठन निर्धारित था। वहीं 31 जुलाई (गुरुवार) को उत्क्रमित प्रावि झपही, उत्क्रमित हाई स्कूल पूरहे, उत्क्रमित मवि बिडंडा, उत्क्रमित प्रावि आमर पश्चिम टोला और प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय मझिआंव सहित पांच स्कूलों में यह प्रक्रिया होनी थी।

लेकिन इन निर्धारित तिथियों में सिर्फ दो स्कूल—प्रावि आच्छों डीह और प्रावि आमर—में ही समिति का सफलतापूर्वक पुनर्गठन किया जा सका।

बीपीओ ने पुनर्गठन में शेष विद्यालयों में असफलता का कारण ग्रामीणों और विप्र समिति के सदस्यों की अनुपस्थिति को बताया। उन्होंने कहा कि फिलहाल धान की रोपनी का कार्य चल रहा है, जिस कारण से अधिकांश लोग विद्यालय नहीं पहुंच सके। बीपीओ ने आश्वासन दिया कि शेष स्कूलों में पुनर्गठन की प्रक्रिया के लिए जल्द ही नई तिथि निर्धारित कर निर्देश जारी किए जाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!