विद्यालय के बच्चों ने बनाया शिवलिंग, सांस्कृतिक समरसता का दिया संदेश

Location: सगमा/मेराल

सगमा,– प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुसाया में महाशिवरात्रि के अवसर पर विद्यार्थियों ने शिवलिंग का सुंदर निर्माण कर भारत की सांस्कृतिक समरसता को दर्शाया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज राय ने कहा कि महाशिवरात्रि पर विद्यालय में अवकाश रहता है, लेकिन कई बच्चे इसके महत्व से अनभिज्ञ रहते हैं। बच्चों की जिज्ञासा को देखते हुए विद्यालय में महाशिवरात्रि के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता के प्रतीक हैं। वे साकार और निराकार दोनों रूपों में पूज्य हैं। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, जिसे श्रद्धालु महाशिवरात्रि के रूप में मनाते हैं।

इस अवसर पर श्रद्धालु शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और कई लोग उपवास भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!