Location: Manjhiaon
मझिआंव: : थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर एक के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद प्रदीप साव के विजय जुलूस के दौरान 27 फरवरी को शाम में जमकर मार पिट हुई ।जिसमें वार्ड पार्षद के पुत्र राजकुमार गुप्ता ,एवं जुलूस में शामिल विनोद कुमार गुप्ता दोनों का सर फट गया ,जबकि प्रिंस कुमार का बाया हाथ फैक्चर होने की बात चिकित्सकों ने बताई।
इस संबंध में वार्ड पार्षद प्रदीप साव के द्वारा थाना में लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।दिये गये आवेदन के आधार के अनुसार सभी मारपिट करने वालें अखौरी तहले गांव के ही लगभग 21 लोगों पर केश कांड संख्या 20/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है,दिये गये आवेदन में लिखा गया है कि विजय जुलूस के दौरान प्रतिद्वंदी सौरभ कुमार के द्वारा अपने लोगों को भेजकर मार-पिटाई किया गया ,कारण टेम्पु से जा रहे थे वे सभी उसी दौरान अबीर पड़ने का बहाना बनाकर मारपिट किया गया ।
वे पुलिस पदाधिकारी से जांचों उपरांत कारवाई की मांग की है ,इधर थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो से पूछने पर उन्होंने बताया कि जांचों उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
समाचार लिखे जाने तक दुसरे पक्ष से आवेदन थाना को नहीं दिया गया था।











