Location: Meral
प्रखंड के हासनदाग सहित विभिन्न गांवों में विजया दशमी के अवसर पर हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन किया गया। हासनदाग गांव की दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मूर्ति विसर्जन के लिए मूर्ति लेकर गए। श्रद्धालु डीजे के साथ नाचते-गाते जयकारे लगाते हुए अपने-अपने गांव के तालाब या आहार में मूर्ति विसर्जन कर पूजा सम्पन्न की।
कई जगहों पर भंडारा का आयोजन कर महाप्रसाद वितरित किया गया, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मूर्ति विसर्जन हासनदाग, करकोमा, रेजो, बाना, देवगना, दलेली, ओखरगाड़ा, विख्ताम, बसरिया, चामा दुलदुलवा, पेशका आदि गांवों में शांतिपूर्वक एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन की टीम सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी जगह मौजूद रही।











