Location: पलामू
विक्षिप्त व्यक्ति का आकस्मिक निधन पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के शदिक चौक स्थित त्रिपाठी होटल के बगल में शुक्रवार की दोपहर एक विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान शदिक चौक स्थित पलामू क्लब के स्थानीय निवासी लड्डू राम उम्र 50 वर्ष के रूप में की गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही टिओपी वन टाइगर मोबाइल के जवान मधु कुमार,मंजेश कुमार और अंचल कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर लड्डू राम के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा दिया है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में लड्डू राम के पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।











