विकास कार्यों को लेकर निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी ने की कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात

Location: Garhwa



जल संकट, सड़क-नाली और आवास योजनाओं पर की अहम चर्चा

गढ़वा। नगर परिषद गढ़वा की निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी ने रविवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार से मुलाकात की। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। पिंकी केसरी ने कहा कि चुनाव न होने के कारण उनके कार्यकाल की अवधि दो वर्ष से अधिक हो चुकी है, ऐसे में जनहित को ध्यान में रखते हुए यह संवाद जरूरी था।

जल संकट को लेकर जताई चिंता
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में नगर परिषद क्षेत्र के सभी 21 वार्डों में जलापूर्ति की स्थिति संतोषजनक नहीं है। कई वार्डों में अभी तक पाइपलाइन विस्तार नहीं हुआ है और जल कनेक्शन की प्रक्रिया भी काफी धीमी है। उन्होंने जलापूर्ति टीम की संख्या बढ़ाने और सभी वार्डों में एकसाथ कनेक्शन कार्य शुरू कराने की मांग की।

सड़क व नाली निर्माण पर दिया सुझाव
पिंकी केसरी ने बताया कि कई वार्डों में अब भी सड़क और नाली की स्थिति जर्जर है। उन्होंने विशेष रूप से छोटे नालों को मुख्य नाले से जोड़ने और जरूरी स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही।

हर वार्ड में सौर ऊर्जा से जलेंगे स्ट्रीट लाइट
उन्होंने सभी वार्डों में सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट लगाने का सुझाव दिया। साथ ही, जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब हैं, उन्हें तुरंत ठीक कराने की मांग की।

श्मशान घाट व पीएम आवास योजना पर चर्चा
पिंकी केसरी ने नगर क्षेत्र में पहले से स्वीकृत श्मशान घाट एवं शवदाह गृह का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग भी रखी। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी 21 वार्डों में नए लाभुकों की पहचान कर फॉर्म भरवाने और कार्यालय में जल्द से जल्द जमा कराने की बात कही। उन्होंने जानकारी दी कि उनके कार्यकाल में 3,000 से अधिक पीएम आवास बनवाए गए थे।

ईओ ने दी आश्वस्ति
इस पर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। दो दिनों के भीतर रांची से विशेष टीम गढ़वा पहुंचेगी जो डोर-टू-डोर जल कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू करेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और कई लाभुकों ने फॉर्म जमा भी कर दिए हैं। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है। साथ ही सड़क और नाली निर्माण के लिए वे खुद फिजिकल वेरिफिकेशन कर ज़रूरत के अनुसार कार्य प्रारंभ कराएंगे।

इनकी भी रही उपस्थिति
इस अवसर पर नगर परिषद की निवर्तमान पार्षद अंजू देवी एवं मीरा कुमारी भी मौजूद थीं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!