Location: Meral
मेराल (प्रतिनिधि): मंगलवार दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रमुना थाना क्षेत्र के मड़विनिया गांव निवासी फैसल अंसारी की 28 वर्षीय पत्नी रूबीना बीबी के रूप में हुई है।
परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रूबीना को बेहतर इलाज हेतु गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में महिला के पति फैसल अंसारी ने बताया कि रूबीना दोपहर में बारिश के दौरान आंगन में पानी लेने गई थी, तभी तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गई। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गई है।












