वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आर.पी. नर्सिंग कॉलेज, कल्याणपुर में कार्यक्रम आयोजित

Location: Garhwa

गढ़वा, 8 नवम्बर:
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कल्याणपुर स्थित आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर देशभक्ति का वातावरण बना दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि “वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता का अमर मंत्र है, जो देशभक्ति, त्याग और समर्पण की भावना को अभिव्यक्त करता है।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत के गायन से नवचेतना का संचार होता है तथा यह कर्तव्यनिष्ठा और एकता का प्रतीक है।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि “वंदे मातरम् भक्ति और शक्ति का सामूहिक स्वरूप है। यदि देश का प्रत्येक नागरिक—चाहे वह शिक्षक हो, किसान या सैनिक—अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करे, तो वही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।” उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् भारत की आत्मा और राष्ट्रीयता की शाश्वत अभिव्यक्ति है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के समय हर भारतीय को प्रेरित किया।”

वहीं, भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि “वंदे मातरम् भारतीय स्वाधीनता संग्राम का प्रेरणास्रोत रहा है। यह केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक है।” उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम् का गायन मन को ऊर्जा और आत्मबल से भर देता है।”

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!