Location: Manjhiaon
मझिआंव (प्रतिनिधि): प्रखंड क्षेत्र के तलशबरिया पंचायत अंतर्गत दलको गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण एक खपरैल मकान ध्वस्त हो गया। हादसे के वक्त घर के भीतर मौजूद मालती देवी और उनके बच्चे बाल-बाल बच गए। हालांकि, मकान पूरी तरह गिर जाने से पूरा परिवार बेघर हो गया है।
पीड़िता मालती देवी ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से पंचायत मुख्यालय में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पीएम आवास योजना और अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन जमा कर रही हैं, लेकिन अब तक किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
अब घर गिर जाने के कारण बारिश के इस मौसम में उनके सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से तत्काल रहने की व्यवस्था कराने और आवास उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।











