Location: Meral
मेराल। रेजो गांव स्थित नव निर्मित शिव मंदिर में वैदिक पंडित विश्वकांत पांडेय के सानिध्य में 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस का संगीतमय पाठ किया जा रहा है। पाठ का समापन सोमवार को रुद्राभिषेक के साथ होगा। इसके उपरांत शाम 4 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1940-41 में स्वर्गीय राजकुमार चौबे द्वारा शिव चबूतरे का निर्माण कर नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। वर्षों बाद उनके वंशज—पौत्र व प्रपौत्रों में मनिष चौबे, प्रशांत चौबे, विभुति नारायण चौबे, रंजीत चौबे, रमेश चौबे, गौतम चौबे, भारद्वाज चौबे, हृषीकेश चौबे, कार्तिक चौबे, विपुल चौबे, दुर्गेश चौबे, अंबेश चौबे, आदित्य प्रकाश, सत्यप्रकाश, लालमणि चौबे, रामाशंकर चौबे, अवध किशोर चौबे, अलख नारायण चौबे, राजीव रंजन चौबे, मदन बिहारी चौबे, श्याम नारायण चौबे, सूर्यदेव चौबे, ब्रह्मानंद चौबे, सच्चिदानंद चौबे, परशुराम चौबे, रामनारायण चौबे, महेंद्र प्रसाद शुक्ला, अनुप शुक्ला और अरविंद शुक्ला सहित अनेक लोग मंदिर निर्माण से लेकर अखंड पाठ, रुद्राभिषेक और भंडारे में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।











