रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे

Location: Garhwa

गढ़वा। रेलवे ट्रैक के आसपास मोबाइल से वीडियो और रील बनाने के दौरान लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर ऊंटारी रेलवे मार्ग पर जोबरइया गांव के समीप रील बनाने के दौरान 19 वर्षीय युवती चलती ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में युवती के दोनों हाथ कट गए, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, गढ़वा थाना क्षेत्र के अशोक बिहार मोहल्ला निवासी धीरज सिंह की 19 वर्षीय पुत्री पूर्णिमा कुमारी मंगलवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ जोबरइया स्थित रेलवे लाइन के पास गई थी। बताया गया कि वहां मोबाइल फोन से रील बनाई जा रही थी। इसी दौरान रांची-चोपन रेल मार्ग से गुजर रही ट्रेन की चपेट में पूर्णिमा आ गई।
अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ मौजूद दोस्तों ने तत्काल उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रेलवे लाइन के समीप मोबाइल से वीडियो या रील बनाने के दौरान थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। लोगों से रेलवे ट्रैक और उसके आसपास अनधिकृत रूप से जाने तथा वीडियो या रील बनाने से बचने की अपील की गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    मेराल में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालकर मनाया गया पैगंबर साहब का जन्मदिवस

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    कांडी में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    मझिआंव में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    झोला छाप चिकित्सक के इंजेक्शन से 16 वर्षीय किशोर की मौत का आरोप, पोस्टमार्टम कराया गया

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    मझिआंव में पानी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, चार घायल, एक की हालत गंभीर

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे

    रील बनाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों हाथ कटे
    error: Content is protected !!