राष्ट्रीय राजमार्ग-343 को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग, समाजसेवी ने एसडीओ को सौंपा आवेदन

Location: Ranka

रंका (गढ़वा): देश के सबसे छोटे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 343 को रंका शहर में अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर समाजसेवी यैवंत चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रूद्र प्रताप को आवेदन सौंपा है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा है और इसे सुगम बनाना जरूरी है।

एसडीओ ने अंचलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए

अनुमंडल पदाधिकारी ने आवेदन के आलोक में अंचलाधिकारी को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

कानूनी प्रावधानों का हवाला

यैवंत चौधरी ने झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के ज्ञापांक 6144 (21 दिसंबर 2017) का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग और राजपथ के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ सौ मीटर भूमि पर अतिक्रमण अवैध है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित तत्कालीन अधिकारियों ने छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम की धारा 46 का उल्लंघन करते हुए भूमि बंदोबस्त और नियमितीकरण किया, जो पूर्णत: अवैध है।

उच्च न्यायालय जाने की चेतावनी

श्री चौधरी ने प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रशासन इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाता है, तो वह उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के लिए बाध्य होंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!