राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एचडी मेमोरियल एकेडमी में याद किए गए स्विवामी विवेकानंद

Location: Meral

मेराल। एस डी मेमोरियल एकेडमी में सोमवार को संत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और आदर्शों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद बुद्धिमान, निर्भीक और आत्मविश्वास से परिपूर्ण महान राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने भारत और भारतीय संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद के विचार “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” को जीवन का मूल मंत्र बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि युवा और विद्यार्थी ही देश की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य हैं, इसलिए स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्रा, देवकीर्ति टोप्पो, मृत्युंजय पांडे, पीयूष पांडे, इरशाद अंसारी, बबीता कुमारी, अंशु कुमारी, अनिमा कुजूर, मीणा केरकेट्टा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!