Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर फूड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समिति सदस्य जोखू प्रसाद, सचिव रवि प्रकाश, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, सह सचिव चंदन कुमार, नगीना शाही के प्राचार्या लवली आनंद, व्याख्याता मीरा देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक एवं रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से भारत माता, ओम, मां शारदे एवं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। वंदना के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। फूड फेस्टिवल की प्रस्तावना बताते हुए प्रधानाचार्य अधिकांश पाठक ने कहा कि प्रतिवर्ष राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर विद्यालय में फूड फेस्टिवल का आयोजन होता है। इस तरह के आयोजन से बच्चों में गणितीय प्रारूप से गणित की अवधारणाओं को समझने का सफल प्रयास किया गया है। वृत्त, चतुर्भुज व त्रिभुज जैसी विविध गणितीय आकृति युक्त विशेष भैया बहनों ने बहुत मेहनत से बनाया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की उद्घमशीलता, सांस्कृतिक, प्रतिभा और पाककला को एक मंच प्रदान करना है,साथी युवा पीढ़ी को प्रकृति सांस्कृतिक एवं मनोवैज्ञानिक मूल्यों को आनंद के माध्यम से अवगत कराना है।
वही नीरज कुमार सिंह ने भारतीय गणितज्ञ रामानुज के विषय के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज का गणित शास्त्र में महत्वपूर्ण योगदान है उन्होंने लगभग 4000 प्रमेय अपने देश को दिया है।
फूड फेस कार्यक्रम में बच्चों ने शुद्ध एवं स्वादिष्ट परंपरागत और पंजाबी बंगाली इटालियन मैक्स किंग व्यंजनों को बनाया। फूड फेस्ट में बच्चों की प्रतिभा देख लोग दंग रह गए। उनके द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजन का स्वादचख लोगों ने अनेकों अनेक सहाना की।
विद्यालय परिसर में कुल 17 स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें उत्साहित बच्चों का माहौल देखने लायक था। फूड फेस्ट कार्यक्रम में बच्चों द्वारा गुलाब जामुन, रोल समोसा छोला, लिट्टी चोखा दही बड़ा मोमोज मंचूरियन, फ्रूट सलाद, चार्ट, चौमिन, पानी पुरी, वेज कटलेट, गाजर का हलवा, फ्रूट सलाद, कचौड़ी, ब्रेड पकोड़ा, सैंडविच, बांग्ला निमकी, समोसा, टिक्की चाट,इटली,आदि का स्टॉल लगाया गया था।
बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया वही बच्चों द्वारा लगाए के विभिन्न खाद्य सामग्री के स्टॉल से अतिथियों ने बच्चों के स्टॉल से अपने मनपसंद व्यंजनों का रसास्वादन किया और बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं दी। विद्यालय के अध्यक्ष जोखू प्रसाद में कहा की शिशु विद्या मंदिर की व्यवस्था अन्य विद्यालयों से उत्तम है। उन्होंने बच्चों के उद्गम कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्या मंदिर के विद्यार्थी नौकरी की लाइन में खड़े होने वालों में नहीं बल्कि सैकड़ो को रोजगार देने वाले उद्घमी बनेंगे।
कार्यक्रम में मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ आचार्य सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। वही कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से आचार्य कृष्णा कुमार पांडेय, नंदलाल पांडेय, सत्येंद्र प्रजापति, अविनाश कुमार, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप गुप्ता, रूपेश कुमार, कृष्ण मुरारी, नीरज कुमार सिंह, ऋषिकेश तिवारी, हिमांशु झा, विक्रम प्रसाद, अमन करकेटा, आचार्या नीति कुमारी, सलोनी कुमारी, खुशबू सिंघल,आरती श्रीवास्तव, तन्वी जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











