Location: केतार
केतार। प्रखंड क्षेत्र के राजघाटी में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार पिता शिवकुमार यादव, ग्राम चौरिया, थाना खरौंधी, केतार की ओर आ रहे थे, तभी पंकज कुमार पिता लल्लू राम, करकट्टा मझिआंव निवासी, बाइक से विपरीत दिशा में जा रहे थे। राजघाटी के समीप दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही केतार पुलिस ने दोनों युवकों को भवनाथपुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर प्रिंस कुमार ने दोनों का इलाज किया और बताया कि उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेजा गया।











