Location: Ramana
रमना। अवैध शराब निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने को लेकर रमना थाना पुलिस ने बुधवार को टंडवा और करचा गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। थाना प्रभारी आकाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने कार्रवाई करते हुए मौके पर तैयार अवैध शराब और बड़ी मात्रा में जावा महुआ नष्ट कर दिया।
पुलिस को इन गांवों में लंबे समय से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में शराब बनाने के उपकरण भी जब्त कर नष्ट किए गए।
समाचार लिखे जाने तक बरामद शराब की मात्रा और गिरफ्तारी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधित लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी












