रमना: खाद की कालाबजारी पर प्रशासन की सख्ती, दुकानदारों को चेतावनी

Location: Ramana

रमना (गढ़वा)। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में डीएपी और यूरिया खाद की कालाबजारी तथा महंगे दाम पर बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों पर प्रशासन ने बुधवार को सख्त रुख अपनाया। सीओ विकास पांडेय और थाना प्रभारी आकाश कुमार ने दल-बल के साथ कई खाद दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की हकीकत परखी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने या किसानों पर जबरन अतिरिक्त शर्तें थोपने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने पर उनका लाइसेंस रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने किसानों से भी अपील की कि यदि कहीं भी खाद की कालाबजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री या अनियमित आपूर्ति हो रही है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रखंड प्रशासन या थाना को दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि खरीफ सीजन में खाद की मांग बढ़ते ही कालाबजारी की शिकायतें भी तेज हो गई हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से किसानों में राहत और दुकानदारों में हलचल देखी जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!