रमना के राजकीय मध्य विद्यालय रोहिला में टीसी वितरण व विदाई समारोह, शिक्षक उमाकांत पाठक सम्मानित

Location: Ramana

रमना (गढ़वा):
रमना प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय रोहिला में शनिवार को सत्र 2024-25 में उत्तीर्ण कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए टीसी वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक उमाकांत पाठक को भी भावपूर्ण विदाई दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों व छात्रों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक रंजन कुमार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक उमाकांत पाठक समेत अन्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लगन को जीवन की सफलता की कुंजी बताया।

बच्चों ने विदाई समारोह में गीत, कविताएं और अपने अनुभव साझा कर माहौल को भावुक बना दिया। शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय हमेशा अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व करेगा और उन्हें प्रोत्साहित करता रहेगा।

इस अवसर पर सहायक अध्यापक कौशल कुमार सिंह, प्रेमलता कुमारी, कंप्यूटर शिक्षक अमर कुमार, ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!