रंजनी शर्मा ने मुख्यमंत्री से आउटसोर्सिंग कर्मियों के बकाए मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर – जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों के लंबित मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की है।

अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि लंबे समय से इन कर्मियों को उनका बकाया वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके भरण-पोषण में कठिनाई हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए ताकि कर्मियों को उनका हक मिल सके।

रंजनी शर्मा ने बताया कि कुछ विभागों में नई निजी कंपनियों को कार्यादेश मिलने के कारण भुगतान प्रक्रिया में देरी हो रही है, जिससे कर्मियों के बीच असमंजस और आर्थिक संकट की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को इस मामले में त्वरित हस्तक्षेप कर आउटसोर्सिंग कर्मियों का लंबित मानदेय शीघ्र जारी करना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित में जल्द कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा कि इससे सैकड़ों कर्मियों को राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!